scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में तेजी

ताजा सौदों की लिवाली से एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में तेजी

Text Size:

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को एल्युमीनियम की कीमत 1.35 रुपये की तेजी के साथ 255.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में एल्युमीनियम के फरवरी आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 1.35 रुपये या 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 255.25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 584 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि उपभोक्ता उद्योगों की मांग के बीच व्यापारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में एल्युमीनियम कीमतों को समर्थन मिला।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments