scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशअर्थजगतकमजोर मांग से एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से एल्युमीनियम की वायदा कीमतों में गिरावट

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में एल्युमीनियम की कीमत बृहस्पतिवार को 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 342.90 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले एल्युमीनियम के अनुबंध का भाव 3.20 रुपये यानी 0.92 प्रतिशत की गिरावट के साथ 342.90 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 219 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि उपभोक्ता उद्योगों से मांग में कमी आने के कारण प्रतिभागियों द्वारा अपनी हिस्सेदारी कम करने से एल्युमीनियम की कीमतों में गिरावट आई।

भाषा निहारिका

निहारिका

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments