scorecardresearch
Friday, 17 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआलोक इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही का घाटा बढ़कर 192 करोड़ रुपये पर

आलोक इंडस्ट्रीज का चौथी तिमाही का घाटा बढ़कर 192 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (भाषा) कपड़ा विनिर्माता आलोक इंडस्ट्रीज का मार्च, 2026 में समाप्त बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 192.54 करोड़ रुपये हो गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज और जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन की साझा स्वामित्व वाली आलोक इंडस्ट्रीज द्वारा दी गई नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी को एक साल पहले जनवरी-मार्च अवधि में 74.47 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व सालाना आधार पर 3.14 प्रतिशत बढ़कर 982.97 करोड़ रुपये हो गया। कुल खर्च 1.42 प्रतिशत घटकर 1,189.20 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, 4.07 प्रतिशत घटकर 995.83 करोड़ रुपये रह गई।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध घाटा इससे पिछले वित्त वर्ष के 816.43 करोड़ रुपये से घटकर 744.11 करोड़ रुपये रह गया। कुल आय थोड़ी घटकर 3,789 करोड़ रुपये रह गई।

जहां रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास आलोक इंडस्ट्रीज में 40.01 प्रतिशत हिस्सेदारी है, वहीं जेएम फाइनेंशियल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी के पास 34.99 प्रतिशत हिस्सा है।

आलोक इंडस्ट्रीज होम टेक्सटाइल, कॉटन यार्न, परिधान धागे, परिधान और पॉलिएस्टर यार्न का व्यवसाय करती है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments