scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअक्जोनोबेल का नाम बदलकर ‘जेएसडब्ल्यू डुलेक्स’ हुआ

अक्जोनोबेल का नाम बदलकर ‘जेएसडब्ल्यू डुलेक्स’ हुआ

Text Size:

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) पेंट और कोटिंग बनाने वाली कंपनी अक्ज़ोनोबेल इंडिया का नाम बदलकर अब ‘जेएसडब्ल्यू डुलक्स’ हो गया है। कंपनी को कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय (एमसीए) से इसके लिए आवश्यक मंजूरी मिल गई है।

जेएसडब्ल्यू पेंट्स ने 10 दिसंबर, 2025 को एक शेयर खरीद समझौते के तहत अक्ज़ोनोबेल इंडिया में 60.76 प्रतिशत की बहुलांश हिस्सेदारी हासिल की थी, जिसके बाद वह कंपनी की प्रवर्तक (प्रमोटर) और होल्डिंग कंपनी बन गई है।

कंपनी की ओर से शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, मंत्रालय ने नाम परिवर्तन को मंजूरी दे दी है और ‘जेएसडब्ल्यू डुलक्स’ के नए नाम के साथ निगमन का एक नया प्रमाण पत्र जारी किया है।

कंपनी ने कहा, ‘‘हम सूचित करना चाहते हैं कि मंत्रालय ने 11 मार्च, 2026 को नाम परिवर्तन के संबंध में एक नया प्रमाण पत्र जारी किया है। इसके साथ ही 11 मार्च, 2026 से कंपनी का नाम ‘अक्ज़ोनोबेल इंडिया लिमिटेड’ से बदलकर ‘जेएसडब्ल्यू डुलक्स लिमिटेड’ करने को मंजूरी मिल गई है।’

बयान में कहा गया कि इसके बाद कंपनी के मूल संविधान (एमओए) और आंतरिक प्रबंधन संबंधी नियमों (एओए) में भी नए नाम ‘जेएसडब्ल्यू डुलक्स लिमिटेड’ को शामिल करने के लिए आवश्यक संशोधन कर दिए गए हैं।

अक्ज़ोनोबेल इंडिया के निदेशक मंडल ने 28 जनवरी, 2026 को हुई अपनी बैठक में कंपनी का नाम बदलकर जेएसडब्ल्यू डुलक्स लिमिटेड करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी, जो नियामकीय मंजूरियों के अधीन था।

भाषा सुमित अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments