scorecardresearch
Tuesday, 16 June, 2026
होमदेशअर्थजगतनवी मुंबई से नोएडा के लिए अकासा एयर की उड़ान सेवा शुरू

नवी मुंबई से नोएडा के लिए अकासा एयर की उड़ान सेवा शुरू

Text Size:

मुंबई, 16 जून (भाषा) घरेलू एयरलाइन कंपनी अकासा एयर ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से मंगलवार सुबह क्यूपी-2017 विमान को रवाना करते हुए नव निर्मित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए सेवाएं शुरू कर दी, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र और दिल्ली-एनसीआर के बीच सीधा हवाई संपर्क स्थापित हो गया है।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (एनएमआईएएल) के एक प्रवक्ता के अनुसार, अकासा एयर की पहली उड़ान सुबह साढ़े सात बजे नवी मुंबई से रवाना हुई और यह दोपहर साढ़े 12 बजे वापस नवी मुंबई हवाई अड्डे पहुंची।

एयरलाइन इस मार्ग पर सप्ताह में सात उड़ानों का संचालन करेगी।

नोएडा हवाई अड्डे से सोमवार को वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू हो गईं और इसे शुरू होने में 21 महीने की देरी हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवंबर, 2021 में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर ज़िले में इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी। इस साल 28 मार्च को इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया था।

भाषा यासिर अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments