scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशअर्थजगतआरबीआई, यूएई केंद्रीय बैंक में सहयोग बढ़ाने के लिए करार

आरबीआई, यूएई केंद्रीय बैंक में सहयोग बढ़ाने के लिए करार

Text Size:

मुंबई, 15 मार्च (भाषा) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के केंद्रीय बैंक ने बुधवार को केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

आरबीआई ने बयान में कहा, ”समझौता ज्ञापन के तहत, दोनों केंद्रीय बैंक वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) के विभिन्न उभरते क्षेत्रों, विशेष रूप से केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्राओं (सीबीडीसी) पर सहयोग करेंगे। तथा सीबीयूएई तथा आरबीआई के सीबीडीसी के बीच अदान-प्रदान की संभावना का पता लगाएंगे।”

बयान के अनुसार, केंद्रीय बैंकों के डिजिटल मुद्राओं के सीमा पार उपयोग से लागत में कमी आने, दोनों देशों के बीच लेन-देन में कुशलता आने तथा कुल मिलाकर भारत तथा यूएई के बीच आर्थिक संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है।

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments