scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशअर्थजगतएडवांस एग्रोलाइफ का शेयर कारोबार के पहले दिन आठ प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद

एडवांस एग्रोलाइफ का शेयर कारोबार के पहले दिन आठ प्रतिशत से अधिक चढ़कर बंद

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) कृषि रसायन कंपनी एडवांस एग्रोलाइफ लिमिटेड का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद अपने निर्गम मूल्य 100 रुपये से आठ प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 13 प्रतिशत चढ़कर 113 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। अंत में यह 8.23 ​​प्रतिशत की बढ़त के साथ 108.23 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में शेयर की शुरुआत 14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 114 रुपये पर हुई। अंत में यह 8.3 प्रतिशत चढ़कर 108.30 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 695.76 करोड़ रुपये रहा।

एडवांस एग्रोलाइफ के 193 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को गत शुक्रवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 56.85 गुना अभिदान मिला था।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 95-100 रुपये प्रति शेयर था।

भाषा निहारिका निहारिका अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments