scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह को श्रीलंका में दो पवन परियोजनाओं के लिए शुरुआती मंजूरी मिली

अडाणी समूह को श्रीलंका में दो पवन परियोजनाओं के लिए शुरुआती मंजूरी मिली

Text Size:

कोलंबो, 17 अगस्त (भाषा) अडाणी ग्रीन एनर्जी को श्रीलंका सरकार ने 50 करोड़ डॉलर से अधिक के निवेश वाली दो पवन परियोजनाओं के लिए शुरुआती मंजूरी दे दी है।

श्रीलंका के ऊर्जा और बिजली मंत्री कंचना विजेसेकारा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विजेसेकारा ने ट्वीट किया कि उन्होंने अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को सार्वजानिक क्षेत्र की सीलोन बिजली बोर्ड (सीईबी) और सतत विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि ये दो परियोजनाएं देश के उत्तरी प्रांत में मन्नार और पूनरिन में शुरू होंगी।

विजेसेकारा ने कहा, ‘‘अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा करने के लिए आज सीईबी और सतत विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से मुलाकात की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अडाणी ग्रीन एनर्जी को मन्नार में 286 मेगावॉट और पूनरिन में 234 मेगावॉट की दो पवन परियोजनाओं के लिए शुरुआती मंजूरी दी गई है।’’

भाषा जतिन अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments