scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशअर्थजगतअडाणी समूह ताजपुर बंदरगाह के लिए प्रतिबद्ध, औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार: अधिकारी

अडाणी समूह ताजपुर बंदरगाह के लिए प्रतिबद्ध, औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार: अधिकारी

Text Size:

कोलकाता, 12 फरवरी (भाषा) अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) पश्चिम बंगाल के ताजपुर में बंदरगाह परियोजना के लिए प्रतिबद्ध है और कंपनी राज्य से मसौदा रियायत समझौता जैसी वैधानिक औपचारिकताओं के पूरे होने का इंतजार कर रही है। अडाणी समूह के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एपीएसईजेड अपनी योजना और कार्यक्रम के अनुसार बंदरगाह को विकसित करने के लिए काम शुरू कर देगी।

अधिकारी ने बताया, “हम समुद्र के बीच ताजपुर बंदरगाह को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमें इस संबंध में राज्य की तरफ से वैधानिक औपचारिकताएं पूरी होने का इंतजार है।”

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा पिछले महीने अडाणी समूह के खिलाफ विभिन्न आरोप लगाए जाने के बाद समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट होने के बीच यह बयान आया है।

अडाणी समूह ने हालांकि इन आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया था।

अडाणी पोर्ट्स ने ताजपुर में स्थित बंदरगाह ताजपुर सागर पोर्ट को विकसित करने के उद्देश्य से पिछले साल अक्टूबर में समझौता किया था। यह बंदरगाह राज्य के आर्थिक विकास के लिए प्रमुख अवसंरचनात्मक परियोजना है।

इस संबंध में राज्य सरकार से जवाब मांगा गया। फिलहाल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

भाषा अनुराग रिया दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments