scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी ग्रीन एनर्जी की परिचालन क्षमता 16,598.6 मेगावाट तक पहुंची

अदाणी ग्रीन एनर्जी की परिचालन क्षमता 16,598.6 मेगावाट तक पहुंची

Text Size:

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. (एजीईएल) ने गुजरात के खावड़ा में 112.5 मेगावाट क्षमता की बिजली परियोजनाओं का परिचालन शुरू कर दिया है, जिससे उसकी कुल उत्पादन क्षमता 16,598.6 मेगावाट हो गई है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कंपनी ने अपनी अनुषंगी कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी फिफ्टी सिक्स लि. के माध्यम से 87.5 मेगावाट की सौर परियोजना का संचालन शुरू किया है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी ट्वेंटी फाइव बी लि. के माध्यम से उसी स्थान पर 25 मेगावाट की एक हाइब्रिड परियोजना चालू की गई है।

प्रासंगिक मंजूरी के आधार पर इन संयंत्रों को चालू करने और 30 सितंबर, 2025 से बिजली उत्पादन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि इन संयंत्रों के चालू होने के साथ एजीईएल की कुल परिचालन नवीकरणीय उत्पादन क्षमता बढ़कर 16,598.6 मेगावाट हो गई है।

भाषा योगेश रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments