scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशअर्थजगतअदाणी ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 644 करोड़ रुपये पर

अदाणी ग्रीन एनर्जी का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 28 प्रतिशत बढ़कर 644 करोड़ रुपये पर

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एजीईएल) ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 644 करोड़ रुपये हो गया।

अदाणी समूह की इकाई ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर अवधि में कंपनी ने 515 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

समीक्षाधीन अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति से कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर 2,308 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,776 करोड़ रुपये हो गया। इस दौरान कुल आय सालाना आधार पर 3,396 करोड़ रुपये से घटकर 3,249 करोड़ रुपये रह गई। कुल खर्च 2,874 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में यह आंकड़ा 2,857 करोड़ रुपये था।

अदाणी ग्रीन एनर्जी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष खन्ना ने एक अलग बयान में कहा, ‘‘हम गुजरात के खावड़ा में अपने सबसे बड़े 30 गीगावाट क्षमता वाले नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र के विकास में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। हम परिचालन दक्षता, परियोजना निष्पादन और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई तकनीकों को अपना रहे हैं और अपने व्यवसाय के अधिक से अधिक पहलुओं का डिजिटलीकरण कर रहे हैं।’’

कंपनी ने कहा कि 30 सितंबर तक उसकी परिचालन क्षमता 49 प्रतिशत बढ़कर 16.7 गीगावाट हो गई है। कंपनी 50 गीगावाट के लक्ष्य को हासिल करने के लिए तय योजना के अनुसार आगे बढ़ रही है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments