scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशअर्थजगतसेबी ने इंडिया इंफोलाइन पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

सेबी ने इंडिया इंफोलाइन पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को ग्राहकों की प्रतिभूतियों के दुरुपयोग के लिए इंडिया इंफोलाइन लिमिटेड (आईआईएफएल) पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।

आईआईएफएल को 45 दिनों के भीतर इस राशि का भुगतान करना होगा।

सेबी ने अप्रैल 2011 से जनवरी 2017 के बीच आईआईएफएल के खातों का निरीक्षण करने के बाद यह आदेश दिया। इस कंपनी को अब आईआईएफएल सिक्योरिटीज के नाम से जाना जाता है।

जांच में पाया गया कि आईआईएफएल ने निपटान दायित्वों और स्वामित्व संबंधी उद्देश्य के लिए ग्राहकों के धन का दुरुपयोग किया। इसके अलावा फंड पर मिले ब्याज का दुरुपयोग भी किया गया।

भाषा पाण्डेय प्रेम

प्रेम

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments