scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअर्थजगततबलेश पांडेय एलआईसी के प्रबंध निदेशक नियुक्त

तबलेश पांडेय एलआईसी के प्रबंध निदेशक नियुक्त

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने तबलेश पांडेय को अपना प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया है।

वर्तमान में तबलेश कंपनी में कार्यकारी निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

एलआईसी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उनकी नियुक्ति एक अप्रैल, 2023 से प्रभावी होगी।

पांडेय, वर्तमान प्रबंध निदेशक बी सी पटनायक की जगह लेंगे।

एलआईसी में मौजूदा समय में कुल चार प्रबंध निदेशक हैं।

एक सरकारी अधिसूचना के अनुसार, ”एलआईसी के कार्यकारी निदेशक तबलेश पांडे को एक अप्रैल, 2023 को या उसके बाद से पटनायक के स्थान पर प्रबंध निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है।”

भाषा रिया रमण

रमण

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments