नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) आवास ऋण कंपनी एचडीएफसी ने मात्र दो मिनट में ग्राहकों को आवास ऋण की सैद्धांतिक मंजूरी के लिए ‘स्पॉट ऑफर ऑन व्हॉट्सएप’ की शुरुआत की है।
एचडीएफसी ने एक बयान में कहा कि इसके माध्यम से ग्राहकों को आवास ऋण की सैद्धांतिक मंजूरी तुरंत मिल जाएगी।
बयान में कहा गया है कि सेवा का लाभ लेने के लिए उपयोगकर्ताओं को केवल एचडीएफसी के व्हॉट्सएप नंबर (+91 9867000000) पर बातचीत कर क्लिक के माध्यम से कुछ बुनियादी जानकारी प्रदान करनी होगी।
ग्राहक द्वारा दर्ज कराई गई जानकारी के आधार पर तत्काल प्रभाव से एक अनंतिम आवास ऋण प्रस्ताव पत्र तैयार किया जाएगा।
इसमें कहा गया है कि यह सुविधा सातों दिन चौबीसों घंटे उपलब्ध होगी। आवास ऋण मंजूरी पत्र के लिए कोई ‘प्रतीक्षा अवधि’ नहीं होगी। यह सुविधा केवल वेतनभोगी भारतीय निवासियों के लिए है।
भाषा रिया अजय
अजय
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
