scorecardresearch
Monday, 9 March, 2026
होमदेशईसाई बहुल मिजोरम में ‘ईस्टर संडे’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ईसाई बहुल मिजोरम में ‘ईस्टर संडे’ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Text Size:

आइजोल, 17 अप्रैल (भाषा) ईसाई बहुल मिजोरम में रविवार को पूरे हर्षोल्लास के साथ ईस्टर का त्योहार मनाया गया। इसे बीते दो साल से कोरोना वायरस के चलते लगी पाबंदियों की वजह से सादगी से मनाया गया था। माना जाता है कि ईस्टर संडे (रविवार) के दिन ईसा मसीह फिर से जीवत हो गए थे।

शनिवार रात से उत्सव शुरू हो गया था और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने ईस्टर के मौके पर मोमबत्तियां जलाईं।

प्रेस्बिटेरियन और बैपटिस्ट चर्च की युवा ईकाइयों ने अपने-अपने स्थानीय गिरजाघरों में सुबह विशेष प्रार्थना का आयोजन किया।

रविवार की सुबह राज्य के विभिन्न हिस्सों में साल्वेशन आर्मी की अलग-अलग कोर के बैंड ‘‘हीज़ अराइज़न’ की धुन बजाते हुए सड़कों पर निकल आए।

अलग-अलग चर्च में विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन किया गया। सामूहिक प्रार्थना (ज़ैखावमी) का भी आयोजन चर्च में किया गया। दो साल से कोविड महामारी की वजह से सामूहिक प्रार्थना का आयोजन नहीं हो सका था।

कुछ चर्च ने सामुदायिक भोज आयोजित किए, जबकि अधिकांश चर्च ने इस मौक पर चाय-नाश्ते का आयोजन किया।

भाषा

नोमान संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments