scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेश‘ईगल फोर्स’ ने हैदराबाद में पब पर छापा मारा, मादक पदार्थों के सेवन के आरोप में सात लोग पकड़े

‘ईगल फोर्स’ ने हैदराबाद में पब पर छापा मारा, मादक पदार्थों के सेवन के आरोप में सात लोग पकड़े

Text Size:

हैदराबाद, तीन अप्रैल (भाषा) तेलंगाना में ‘ईगल फोर्स’ ने हैदराबाद स्थित एक ‘पब’ पर छापेमारी के बाद मादक पदार्थों के सेवन के आरोप में सात लोगों को पकड़ा। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, विश्वसनीय सूचना के आधार पर दो और तीन मार्च की दरमियानी रात ‘एलीट एक्शन ग्रुप फॉर ड्रग लॉ एनफोर्समेंट’ (ईगल) ने गचीबोवली थाने के कर्मचारियों के साथ समन्वय से कोंडापुर स्थित एक पब पर छापेमारी की और मादक पदार्थों का सेवन करने के आरोप में सात लोगों को पकड़ा।

पब में अंतरराष्ट्रीय डीजे ‘‘ब्लैक कॉफी’’ के साथ एक विशेष पार्टी आयोजित किए जाने की सूचना मिलने के बाद ईगल ने छापेमारी के लिए छह टीम गठित की।

ईगल ने कहा कि उसने पब, होटल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मादक पदार्थों के अवैध उपयोग रोकने के लिए एक अभियान शुरू किया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कुल सात लोगों द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थों का सेवन करने की पुष्टि हुई है और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments