scorecardresearch
Saturday, 7 March, 2026
होमदेशसंभल मे होली जुलूस के दौरान मस्जिद पर अराजक तत्वों ने रंग फेंका, पथराव

संभल मे होली जुलूस के दौरान मस्जिद पर अराजक तत्वों ने रंग फेंका, पथराव

Text Size:

संभल (उप्र), 18 मार्च (भाषा) जिले के कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर होली जुलूस के दौरान मस्जिद पर कथित तौर पर रंग फेंकने के बाद पथराव का मामला सामने आया है। हलांकि, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।

संभल के पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि संभल कोतवाली क्षेत्र के खग्गू सराय में शुक्रवार दोपहर होली जुलूस के दौरान किसी अराजक तत्व द्वारा मस्जिद पर रंग फेंकने की घटना की जानकारी मिली।

उन्होंने बताया कि मस्जिद पर रंग फेंकने के पश्चात पथराव की घटना हुई लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जुलूस को सुरक्षित तरीके से इलाके से निकाला।

उन्होंने बताया कि मस्जिद पर लगे रंग को स्थानीय लोगों व पुलिस द्वारा साफ करा दिया गया और क्षेत्र में पूर्ण रूप से शांति है।

भाषा सं जफर धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments