नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली विश्वविद्यालय ने संस्कृत विभाग के प्रोफेसर सत्यपाल सिंह को वर्ष 2024-25 के छात्र संघ चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। एक आधिकारिक अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की केंद्रीय परिषद के अन्य पदाधिकारियों और सदस्यों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में प्रोफेसर राज किशोर शर्मा और निर्वाचन अधिकारी के रूप में राजेश सिंह शामिल हैं।
शर्मा रसायन विभाग से हैं, जबकि सिंह पुस्तकालयाध्यक्ष हैं।
अधिसूचना के अनुसार, कुलपति ने 2024-25 के लिए उनके संबंधित संस्थानों में केंद्रीय परिषद के चुनाव के संचालन के लिए कॉलेज के प्राचार्यों और डूसू से संबद्ध संस्थानों के प्रमुखों को भी चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।
यह अधिसूचना 29 अगस्त को जारी की गई।
भाषा योगेश दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
