जयपुर, 17 मई (भाषा) राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अगले सप्ताह तक शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। मौसम विभाग ने रविवार को यह जानकारी दी।
विभाग के अनुसार, पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान आने वाले दिनों में फिर से 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान में अधिकतम तापमान इसी अवधि में 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने यह भी भविष्यवाणी की है कि 18 से 22 मई के बीच पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चल सकती हैं।
अधिकारियों ने लोगों को बढ़ती गर्मी के बीच आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
भाषा बाकोलिया संतोष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.