scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशझारखंड में 25 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, 2 गिरफ्तार

झारखंड में 25 लाख रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त, 2 गिरफ्तार

Text Size:

मेदिनीनगर/चतरा, 11 अप्रैल (भाषा) झारखंड पुलिस ने शनिवार को पलामू और चतरा जिलों से 2.55 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पलामू जिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 1.25 करोड़ रुपये मूल्य की चूरा पोस्त जब्त की गई है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नौदिहा पुलिस थाने के अंतर्गत जवार गांव के पास वन क्षेत्र में मिली सूचना के आधार पर खेप को जब्त कर लिया गया।

छतरपुर एसडीपीओ अवध कुमार यादव ने बताया, “हमने एक पिकअप वैन से 60 प्लास्टिक बोरियों में पैक किया हुआ 815 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। वाहन के साथ मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति चल रहे थे। वैन का चालक किसी तरह मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।”

उन्होंने आगे बताया कि जब्त किए गए प्रतिबंधित सामान का बाजार मूल्य लगभग 1.25 करोड़ रुपये होने का अनुमान है।

पुलिस ने गिरफ्तार व्यक्तियों से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनके खिलाफ नौदिहा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इसी बीच, चतरा जिले में एक अन्य अभियान में, पुलिस ने शुक्रवार को लावालॉन्ग पुलिस स्टेशन के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर स्थित तीन घरों पर छापेमारी के दौरान 1.30 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए।

चतरा के पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल ने बताया कि तीन घरों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ छिपाए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर छापेमारी की गई और पुलिस ने 16.95 किलोग्राम अफीम, 297 किलोग्राम चूरा पोस्त और 76.7 किलोग्राम पोस्त के बीज बरामद किए।

इसके साथ ही पुलिस ने 3,11,600 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और आरोपी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक भी जब्त की है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

भाषा प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments