scorecardresearch
Friday, 23 October, 2026
होमदेशमहिला से दुर्व्यवहार के आरोप में पड़ोसी के मुक्का मारने से डीआरडीओ कर्मचारी की मौत

महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में पड़ोसी के मुक्का मारने से डीआरडीओ कर्मचारी की मौत

Text Size:

हैदराबाद, 22 अक्टूबर (भाषा) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में निजी सहायक के रूप में कार्यरत 55 वर्षीय व्यक्ति की एक पड़ोसी के कथित तौर पर मुक्का मारने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चिक्कड़पल्ली इलाके में एक आवासीय इमारत में रहने वाली 23 वर्षीय महिला के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर हुए विवाद के दौरान पड़ोसी ने डीआरडीओ कर्मचारी को मुक्का मारा था।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बुधवार को शाम 7:30 बजे से आठ बजे के बीच हुई, जब इमारत की पहली मंजिल पर रहने वाला एक व्यक्ति दूसरी मंजिल पर रहने वाली महिला के घर गया और कथित तौर पर उसके साथ बदसलूकी की।

एक अधिकारी ने बताया, “महिला के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया। कुछ समय बाद उसका एक पड़ोसी (जिम प्रशिक्षक) वहां आया और उसने महिला से पूछा कि वह क्यों रो रही है। महिला ने उसे कथित दुर्व्यवहार के बारे में बताया।”

अधिकारी के मुताबिक, इसके बाद दोनों उस व्यक्ति के पास गए और उनके बीच बहस हुई। उन्होंने बताया कि इसी दौरान जिम प्रशिक्षक ने कथित तौर पर उसके चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।

अधिकारी ने बताया कि सिर में चोट लगने के बाद व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मामले में चिक्कड़पल्ली थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

भाषा

शुभम पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments