scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशएम्स में राष्ट्रपति के ओएसडी का प्रभार संभाल रहे डॉ. सर्वेश टंडन को उनके मूल संस्थान भेजा गया

एम्स में राष्ट्रपति के ओएसडी का प्रभार संभाल रहे डॉ. सर्वेश टंडन को उनके मूल संस्थान भेजा गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 फरवरी (भाषा) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली में राष्ट्रपति के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. सर्वेश टंडन को उनके मूल संस्थान में वापस भेज दिया गया है।

डॉ. टंडन वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज (वीएमएमसी) एवं सफदरजंग अस्पताल में फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान विभाग के प्रोफेसर हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 12 फरवरी को जारी आदेश में कहा गया, “वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान विभाग के प्रोफेसर और एम्स दिल्ली में राष्ट्रपति के ओएसडी पद का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे डॉ. सर्वेश टंडन को एम्स दिल्ली के अध्यक्ष की स्वीकृति से तत्काल प्रभाव से उनके मूल संस्थान वीएमएमसी एवं सफदरजंग अस्पताल में वापस भेजा जाता है।”

परंपरागत रूप से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एम्स दिल्ली के अध्यक्ष होते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, संस्थान में संकाय सदस्यों के प्रति डॉ. टंडन के “असभ्य और अप्रिय” व्यवहार को लेकर कई शिकायतें मिली थीं।

भाषा राखी पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments