scorecardresearch
Tuesday, 8 September, 2026
होमदेशनोएडा हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति मजबूत करने के लिए तीसरा स्वतंत्र फीडर, 220 केवी लाइन का विकास

नोएडा हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति मजबूत करने के लिए तीसरा स्वतंत्र फीडर, 220 केवी लाइन का विकास

Text Size:

नोएडा, सात सितंबर (भाषा) जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए तीसरे स्वतंत्र फीडर का विकास करने और 220 केवी पारेषण लाइन के निर्माण में तेजी लाने की योजना है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएलएल) के प्रबंध निदेशक रविश गुप्ता ने सोमवार को हवाई अड्डे की बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में मौजूदा व्यवस्था के साथ-साथ भविष्य की बिजली जरूरतों पर भी चर्चा की गई।

अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल हवाई अड्डा को 33 केवी की बिजली आपूर्ति मिल रही है और अब तक बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा की सूचना नहीं मिली है।

गुप्ता ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति की नियमित निगरानी करने तथा विद्युत व्यवस्था के रखरखाव और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

भाषा

सुरभि प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments