scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशपरिसीमन: स्टालिन ने आरोप लगाया कि ‘केंद्र अपनी साजिश को कानून का रूप देने’ का प्रयास कर रहा

परिसीमन: स्टालिन ने आरोप लगाया कि ‘केंद्र अपनी साजिश को कानून का रूप देने’ का प्रयास कर रहा

Text Size:

वेल्लोर (तमिलनाडु), 14 अप्रैल (भाषा) प्रस्तावित परिसीमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर एक और हमला बोलते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनसंख्या नियंत्रण उपायों को लागू करने वाले दक्षिणी राज्यों को दंडित करने की कोशिश कर रही है।

संसद के 16 अप्रैल से शुरू होने वाले सत्र का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार इस मामले में अपनी साजिश को कानून का रूप देने की योजना बना रही है।

यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए द्रमुक अध्यक्ष ने कहा, ‘‘जब हम परिसीमन और संबंधित मामलों के संबंध में तमिलनाडु के समक्ष उत्पन्न खतरों और केंद्र में फासीवादी भाजपा सरकार के कामकाज पर बोलने की कोशिश करते हैं, तो तथाकथित विद्वान लोग, उदाहरण के लिए पीयूष गोयल, अहंकार के साथ बोलते हैं। मैं उनसे संयम से बोलने के लिए कहता हूं।’’

भाषा संतोष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments