scorecardresearch
Sunday, 1 November, 2026
होमदेशदिल्ली में अक्टूबर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक आठ वर्षों में सबसे कम 166 दर्ज किया गया

दिल्ली में अक्टूबर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक आठ वर्षों में सबसे कम 166 दर्ज किया गया

Text Size:

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) दिल्ली में अक्टूबर का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 166 दर्ज किया गया, जो पिछले आठ वर्षों में इस महीने का सबसे कम स्तर है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने कहा कि पिछले अधिकतर वर्षों की तुलना में इस साल ‘अच्छी से मध्यम’ वायु गुणवत्ता वाले दिनों की संख्या भी अधिक रही।

मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, अक्टूबर में मासिक औसत एक्यूआई 2025 में 223, 2024 में 234, 2023 में 219, 2022 में 210, 2021 में 173, 2020 में 265, 2019 में 234 और 2018 में 269 दर्ज किया गया था।

इसने यह भी कहा कि इस साल जनवरी से अक्टूबर तक दिल्ली का औसत एक्यूआई 167 रहा, जबकि 2025 में यह 170, 2024 में 184, 2023 में 172, 2022 में 187, 2021 में 179, 2020 में 156, 2019 में 192 और 2018 में 201 दर्ज किया गया था।

जनवरी से अक्टूबर 2026 के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में ‘अच्छी से मध्यम’ वायु गुणवत्ता श्रेणी वाले 220 दिन दर्ज किए गए। यह संख्या 2025 के 200 दिन, 2024 के 201 दिन, 2023 के 206 दिन, 2022 के 160 दिन, 2021 के 197 दिन, 2019 के 175 दिन और 2018 के 157 दिनों से अधिक है। हालांकि, 2020 में ऐसे 224 दिन दर्ज किए गए थे।

इसके विपरीत, इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर के दौरान 84 दिन ऐसे रहे, जब वायु गुणवत्ता ‘खराब से अत्यंत गंभीर’ श्रेणी में रही।

मंत्रालय ने कहा कि यह संख्या 2025 और 2024 में दर्ज 104-104 दिनों, 2023 के 98 दिनों, 2022 के 144 दिनों, 2021 के 107 दिनों, 2019 के 129 दिनों और 2018 के 147 दिनों से कम है। हालांकि, 2020 में ऐसे 81 दिन दर्ज किए गए थे।

भाषा खारी नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments