scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशदिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में, मौसम गर्म रहा

दिल्ली में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में, मौसम गर्म रहा

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) दिल्ली में सोमवार की सुबह गर्म मौसम रहा और न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर के बेस स्टेशन सफदरजंग में न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। पालम में न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत से थोड़ा अधिक है।

लोधी रोड में तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से थोड़ा कम है।

रिज क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आयानगर में तापमान गिरकर 21.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस समय के लिए सामान्य स्तर के करीब है।

शहर में अधिकतम तापमान लगभग 41 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुबह ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 194 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के मुताबिक, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा तान्या वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments