scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशगोवा में बलात्कार का आरोप लगाने वाली दिल्ली की महिला मजिस्ट्रेट के सामने बयान से पलटी

गोवा में बलात्कार का आरोप लगाने वाली दिल्ली की महिला मजिस्ट्रेट के सामने बयान से पलटी

Text Size:

पणजी, 16 मार्च (भाषा) गोवा में छह लोगों द्वारा बलात्कार किए जाने का दावा करने वाली दिल्ली की एक महिला ने अब यहां एक मजिस्ट्रेट की अदालत से कहा है कि ऐसी कोई घटना कभी नहीं हुई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक (उत्तरी गोवा) निधिन वलसन ने संवाददाताओं को बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने एक मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दिया है कि ‘‘इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है, जैसा कि उसने प्राथमिकी में आरोप लगाया है।’’

गोवा में कलंगुट पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर 28 फरवरी को छह अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

शिकायत के अनुसार, कलंगुट इलाके में अलग-अलग जगहों पर उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

भाषा शफीक धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments