scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशगोवा में दिल्ली के पर्यटक परिवार पर हमला : पांचवां आरोपी गिरफ्तार

गोवा में दिल्ली के पर्यटक परिवार पर हमला : पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

पणजी, 15 मार्च (भाषा) गोवा पुलिस ने अंजुना इलाके में दिल्ली के एक परिवार पर बर्बर हमले के मामले में बुधवार को पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया।

इस महीने की शुरुआत में एक होटल के कर्मचारियों ने परिवार पर कथित तौर पर हमला किया था। इस मामले में पहले चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस उपाधीक्षक जिवबा दल्वी ने बताया कि मापुसा शहर के पास खोरलिम निवासी 41 वर्षीय एक व्यक्ति को बुधवार को पणजी-मापुसा राजमार्ग पर गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने बताया कि दल्वी ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अंजुना पुलिस थाने को सौंप दिया।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments