नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) पश्चिम दिल्ली के विकासपुरी इलाके में दो अज्ञात हमलावरों ने एक दुकानदार से बंदूक की नोक पर कथित तौर पर लूटपाट की। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हेलमेट पहन रखे थे।
पीड़ित दुकानदार दीपक ने बताया कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर उन्हें हथियार के बल पर डराया और वहां रखी पूरी नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
भाषा सुमित देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.