scorecardresearch
Friday, 24 July, 2026
होमदेशदिल्ली पुलिस ने 400 से ज्यादा 'पाकिस्तानी' सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने की कार्रवाई शुरू की

दिल्ली पुलिस ने 400 से ज्यादा ‘पाकिस्तानी’ सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने की कार्रवाई शुरू की

डीसीपी सुमित झा ने कहा, यही सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे.

Text Size:

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने चल रहे छात्र आंदोलन से जुड़ी गलत जानकारी, अफवाहें और फर्जी पोस्ट फैलाने वाले 400 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की है.

गुरुवार शाम जारी एक वीडियो बयान में डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (डीसीपी) सुमित झा ने कहा कि इनमें से कई अकाउंट पिछले साल भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी इसी तरह की गतिविधियों में सक्रिय थे. यह ऑपरेशन पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में आतंकी ठिकानों के खिलाफ चलाया गया था.

डीसीपी झा ने बयान में कहा, “यह देखा गया है कि सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश की जा रही है. 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान की गई है, जो फर्जी जानकारी और अफवाहें फैलाकर मौजूदा स्थिति का फायदा उठा रहे हैं. इन अकाउंट्स को ब्लॉक किया जा रहा है.”

उन्होंने आगे कहा, “यही सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी सक्रिय थे. इनका सिर्फ एक ही मकसद है—लोगों को भड़काना और युवाओं का ध्यान भटकाना. मैं आप सबसे अपील करता हूं कि बिना जांच-पड़ताल किए किसी भी पोस्ट को शेयर न करें.”

यह बयान ऐसे समय आया है, जब सरकार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से निपटने की कोशिश कर रही है. गुरुवार को भी हजारों लोग जंतर-मंतर और उसके आसपास के इलाकों में डटे रहे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते रहे.

इससे पहले गृह मंत्रालय (MHA) ने गुरुवार शाम पूरे जंतर-मंतर इलाके में इंटरनेट सेवा पर रोक लगा दी थी. इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़कों पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे.

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत विपक्ष के नेताओं ने आशंका जताई कि इंटरनेट बंद करने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि दिल्ली पुलिस प्रदर्शन स्थल खाली कराने की कार्रवाई कर सके. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने सार्वजनिक बयान जारी कर ऐसी सभी आशंकाओं से इनकार किया.

(इस रिपोर्ट को अंग्रेज़ी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)


यह भी पढ़ें: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनशन, CJP बोली-प्रदर्शन धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगा


 

share & View comments