नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) सोमवार को सुबह चार बजकर 30 मिनट से ट्रेन सेवाएं शुरू करेगा। यह व्यवस्था छठ पूजा के दौरान ‘उषा अर्घ्य’ देने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए की गई है।
डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेट्रो ट्रेन की सेवाएं जल्दी शुरू करने की व्यवस्था की गई है।
इस दिन चार दिवसीय छठ पर्व के तहत श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना करेंगे।
पोस्ट में कहा गया है कि डीएमआरसी के पूरे नेटवर्क पर सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं एक साथ शुरू होंगी, ताकि श्रद्धालु सुबह जल्दी अपने गंतव्य तक पहुंच सकें।
डीएमआरसी ने कहा कि सभी मेट्रो लाइन पर नियमित यात्री सेवाएं शुरू होने तक 15 मिनट के अंतराल पर ट्रेन चलेंगी। इसके बाद दिनभर निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार मेट्रो सेवाओं का संचालन होगा।
भाषा देवेंद्र नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.