scorecardresearch
सोमवार, 28 अप्रैल, 2025
होमदेशकृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन- पड़ोसी शहरों से कल रद्द रहेंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन- पड़ोसी शहरों से कल रद्द रहेंगी दिल्ली मेट्रो की सेवाएं

अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगी.

Text Size:

नई दिल्ली: केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो की सेवाएं शुक्रवार को पड़ोसी शहरों से राष्ट्रीय राजधानी तक स्थगित रहेंगी.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मेट्रो सेवाएं हालांकि दिल्ली से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के हिस्सों के लिए उपलब्ध होंगी.

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने ट्विटर पर कहा, ‘कल (शुक्रवार) के लिए अपडेट. दिल्ली पुलिस की सलाह के अनुसार, मेट्रो सेवाएं केवल दिल्ली से एनसीआर हिस्से की ओर उपलब्ध होंगी. हालांकि, सुरक्षा कारणों से एनसीआर स्टेशनों से दिल्ली की ओर सेवाएं अगली सूचना तक उपलब्ध नहीं होंगी.’

इससे पहले डीएमआरसी ने एक ट्वीट में कहा था, ‘दोपहर 2 बजे से दिल्ली से एनसीआर खंडों के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी. हालांकि, एनसीआर खंडों से दिल्ली के लिए सेवाएं अब भी अगली सूचना तक सुरक्षा कारणों से स्थगित हैं.’

इससे पहले डीएमआरसी ने बुधवार को कहा था कि किसानों के प्रदर्शन के कारण बृहस्पतिवार को ट्रेनें दोपहर दो बजे तक राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं को पार नहीं करेंगी.

किसानों की योजना राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने वाले पांच राजमार्गों के रास्ते दिल्ली पहुंचने की थी. दिल्ली पुलिस ने हालांकि कहा कि उन्होंने विभिन्न किसान संगठनों से इस संबंध में प्राप्त सभी अनुरोधों को खारिज कर दिया है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोविड​​-19 महामारी के प्रकोप के बीच वे शहर में किसी भी सभा के आयोजन के लिए आते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

share & View comments