scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशदिल्ली की महापौर ने मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए 'टर्मिनेटर ट्रेन' को रवाना किया

दिल्ली की महापौर ने मच्छर जनित बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए ‘टर्मिनेटर ट्रेन’ को रवाना किया

Text Size:

(तस्वीरों सहित)

नयी दिल्ली, 18 अगस्त (भाषा) दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने शुक्रवार को एक ‘टर्मिनेटर ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए यहां रेलवे पटरियों पर लार्वानाशक दवा का छिड़काव करेगी।

इस साल अगस्त के पहले हफ्ते तक दिल्ली में डेंगू के लगभग 350 मामले सामने आ चुके हैं।

रेलवे पटरियों पर लार्वानाशक दवा का छिड़काव भारतीय रेलवे और दिल्ली नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से की जाने वाली एक वार्षिक कवायद है।

ओबेरॉय ने कहा कि नगर निगम राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू और अन्य मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।

उन्होंने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के वीआईपी प्लेटफॉर्म नंबर एक से इस विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।

भाषा साजन

देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments