scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशदिल्ली: गुटके के दाम को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली: गुटके के दाम को लेकर हुए विवाद में व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आजादपुर मंडी इलाके में शुक्रवार को गुटके की कीमत को लेकर हुए विवाद में एक चाय विक्रेता ने 35 वर्षीय व्यक्ति की कथित रूप से चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी नाज़िम के रूप में हुई है, जो पेशे से वाहन चालक था।

एक अधिकारी ने बताया कि नाज़िम का गुटके के दाम को लेकर दिल्ली के लिबासपुर निवासी 19 वर्षीय चाय विक्रेता राहुल के साथ झगड़ा हुआ था।

अधिकारी ने कहा, “विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई, जिसके दौरान आरोपी ने नाज़िम को चाकू मार दिया।”

पुलिस ने बताया कि नाज़िम को तुरंत बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

भाषा नोमान प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments