scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशदिल्ली : उपराज्यपाल ने हवाई अड्डा जल निकासी परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया

दिल्ली : उपराज्यपाल ने हवाई अड्डा जल निकासी परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 फरवरी (भाषा) दिल्ली के उप राज्यपाल वी.के.सक्सेना ने शनिवार को मानसून के दौरान इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा और पड़ोस के द्वारका सेक्टर में बाढ़ और जलभराव से राहत दिलाने के लिए जारी हवाई अड्डा जल निकासी परियोजना की प्रगति का निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने बताया कि उप राज्यपाल ने द्वारका सेक्टर-8 में रेलवे पटरी के नीचे नाली निर्माण का निरीक्षण किया और अधिकारियों को परियोजना यथाशीघ्र पूरा करने के लिए मानव बल और अन्य संसाधन बढ़ाने का निर्देश दिया।

उन्होंने बताया कि परियोजना जून 2023 में पूरी होगी और सुनिश्चित करेगी कि मानसून के महीने में जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए आने वाले गणमान्य लोगों और अन्य प्रतिनिधियों की सुचारु आवाजाही हो।

सक्सेना ने कहा, ‘‘ जलाश्य के साथ हवाई अड्डा नाले के निर्माण से हवाई अड्डा आने वाले द्वारका के लोगों को राहत मिलेगी। मानसून के दौरान हवाई अड्डे से बहने वाले अतिरिक्त पानी के साथ द्वारका के सड़कों का पानी भी इन जलाशयों में भेजा जाएगा।’’

भाषा धीरज संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments