scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशदिल्ली: आईआईटी का एक छात्र परिसर में फंदे से लटका मिला; आत्महत्या का संदेह

दिल्ली: आईआईटी का एक छात्र परिसर में फंदे से लटका मिला; आत्महत्या का संदेह

Text Size:

नयी दिल्ली, 13 मार्च (भाषा) आईआईटी-दिल्ली में प्रथम वर्ष के एक छात्र को परिसर में स्थित एक अपार्टमेंट के अंदर पंखे से फंदे पर लटका हुआ पाया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह इस घटना के संबंध में सूचना मिली। इसके बाद वे आईआईटी-दिल्ली के भीतर स्थित न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट पहुंचे, जहां छात्र पंखे से शॉल की मदद से लटका हुआ मिला।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि छात्र को तुरंत भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान( आईआईटी) दिल्ली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि छात्र स्नातक के प्रथम वर्ष में पढ़ रहा था और अपनी मां के साथ उस अपार्टमेंट में रहता था।

इस बीच, आईआईटी दिल्ली ने एक बयान में प्रथम वर्ष के स्नातक छात्र की दुखद और असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।

भाषा तान्या प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments