scorecardresearch
Friday, 9 October, 2026
होमदेशदिल्ली सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 33 वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव

दिल्ली सरकार का प्रशासनिक फेरबदल, 33 वरिष्ठ अधिकारियों के विभागों में बदलाव

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बृहस्पतिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 22 और डैनिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) कैडर के 11 अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया।

इस दौरान रूपेश कुमार को स्वास्थ्य सचिव के पद से हटा दिया गया, जबकि अवनीश कुमार को आबकारी विभाग का प्रभार सौंपा गया है।

वर्ष 2006 बैच के एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश) कैडर के अधिकारी रूपेश कुमार अब केवल दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का प्रभार संभालेंगे।

कुमार को ऐसे समय में हटाया गया है, जब भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) स्वास्थ्य विभाग में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खरीद में हुई कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है

वहीं, वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी अवनीश कुमार नए आबकारी आयुक्त होंगे। वह ऐसे समय में यह प्रभार संभाल रहे हैं जब विभाग नयी आबकारी नीति पर काम कर रहा है।

इससे पहले वह तकनीकी प्रशिक्षण एवं उच्च शिक्षा निदेशक का पद संभाल रहे थे।

सरकार के नए आदेश के अनुसार, परिवहन सचिव-सह-आयुक्त निहारिका राय दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की अध्यक्ष बनी रहेंगी, लेकिन उन्हें पर्यटन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments