scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशदिल्ली : टिकरी कलां में प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग

दिल्ली : टिकरी कलां में प्लास्टिक के गोदाम में भीषण आग

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल (भाषा) बाहरी दिल्ली के टिकरी कलां इलाके में शुक्रवार देर रात प्लास्टिक के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हालांकि, इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

अधिकारियों के मुताबिक, प्लास्टिक के गोदाम में आग लगने की सूचना शुक्रवार देर रात एक बजकर 24 मिनट पर मिली, जिसके बाद दमकल की 24 गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया।

उन्होंने बताया कि दमकल कर्मी अभी आग पर काबू पाने की कोशिशों में जुटे हैं।

गोदाम के एक कर्मी नरेंद्र सैनी ने कहा, “घटना देर रात एक बजे के आसपास हुई। हमें रात डेढ़ बजे के आसपास इसकी सूचना मिली, जिसके बाद हम गोदाम पहुंचे और सामान निकालने लगे। हवा के कारण आग तेजी से फैली।”

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments