scorecardresearch
Monday, 2 March, 2026
होमदेशदिल्ली आबकारी नीति : ईडी ने आरोपपत्र में पहली बार सिसोदिया को आरोपी बनाया

दिल्ली आबकारी नीति : ईडी ने आरोपपत्र में पहली बार सिसोदिया को आरोपी बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, चार मई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को पहली बार आरोपी बताकर उन्हें नामजद करते हुए बृहस्पतिवार को ताजा आरोपपत्र दाखिल किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में सिसोदिया को नौ मार्च को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार किया था। सिसोदिया फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सिसोदिया (51) को सबसे पहले केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने गिरफ्तार किया था जो आबकारी नीति से जुड़े कथित घोटाले की जांच कर रही है।

ईडी द्वारा दिल्ली की विशेष पीएमएलए (धन शोधन रोकथाम कानून) अदालत में यह पांचवां आरोपपत्र या अभियोजन पक्ष का शिकायतपत्र दाखिल किया गया है।

एजेंसी ने इस मामले में सिसोदिया को ‘मुख्य षड्यंत्रकारी’ बताया है

संघीय जांच एजेंसी ने इस मामले में अभी तक सिसोदिया एवं 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है और उसका कहना है कि जांच अभी जारी है।

भाषा अर्पणा माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments