scorecardresearch
Monday, 23 November, 2026
होमदेशदिल्ली की अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया

दिल्ली की अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 नवंबर (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने 2018 के मानहानि मामले में सोमवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया।

न्यायिक मजिस्ट्रेट अनाम रईस खान ने यह वारंट विकास संस्कृत्यायन उर्फ विकास पांडे की ओर से दायर मामले में जारी किया। यह मामला राठी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किए गए एक वीडियो से संबंधित है।

मामले में आगे की सुनवाई तीन दिसंबर को होगी। अदालत के विस्तृत आदेश की प्रतीक्षा है।

इससे पहले, 31 अक्टूबर को अदालत ने राठी के खिलाफ नए सिरे से जमानती वारंट जारी किए थे।

अदालत ने उनके खिलाफ 17 अक्टूबर को जमानती वारंट जारी किया था। उस समय अदालत के प्रक्रिया सर्वर ने बताया था कि नोटिस तामील कराने के लिए उनके घर पहुंचने पर मकान बंद मिला।

अदालत ने राठी को हरियाणा के गुरुग्राम स्थित उनके पते पर नए समन भी जारी किए थे।

राठी के वकील ने अदालत को बताया था कि राठी आमतौर पर ऑस्ट्रिया में रहते हैं और दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए भारत आए थे।

अदालत ने उल्लेख किया था कि राठी को पहली बार जुलाई 2019 में समन जारी किया गया था।

यह मामला 2018 में पांडे की ओर से दायर मानहानि की शिकायत से संबंधित है। पांडे ने राठी के खिलाफ शिकायत तब दर्ज कराई थी, जब राठी ने अपने यूट्यूब चैनल पर उनके खिलाफ एक वीडियो अपलोड किया था।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments