scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशदिल्ली के मुख्यमंत्री ने 300 इलेक्ट्रिक बसें शुरू कीं

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने 300 इलेक्ट्रिक बसें शुरू कीं

Text Size:

( तस्वीर सहित )

नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 300 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े की कुल संख्या 6,100 हो गई।

मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि उनकी सरकार डीटीसी के घाटे को कम करने और सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में सुधार करने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा, ‘हम दिल्ली परिवहन सेवा (डीटीसी) के पूरे बेड़े को इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में परिवर्तित करेंगे। दिल्ली सरकार अंतिम-मील कनेक्टिविटी की दिशा में काम कर रही है। सरकार ईवी सब्सिडी की राशि भी जारी कर रही है, जो पिछले कई वर्षों से लंबित थी।’

उन्होंने दावा किया कि दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों का देश में सबसे बड़ा बेड़ा है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के संपूर्ण परिवहन बुनियादी ढांचे को नया रूप देने के प्रयास जारी हैं, जिसमें इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग सुविधाओं का विस्तार भी शामिल है।

सरकार ने दिल्ली और गाजियाबाद के बीच एक अंतरराज्यीय बस सेवा भी शुरू की।

पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुए गुप्ता ने कहा कि वह केवल वादे करने और प्रचार करने में विश्वास रखती थी, काम करने में नहीं।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments