scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशआंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्टरी विस्फोट में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 23 हुई

Text Size:

वेत्लापलेम (आंध्र प्रदेश), तीन मार्च (भाषा) काकिनाडा जिले में एक पटाखा फैक्टरी में 28 फरवरी को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

काकिनाडा जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे. नरसिंह नायक ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “आज (मंगलवार) अपराह्न 2:33 बजे एक और व्यक्ति की मौत हो गई।”

समरलकोटा मंडल में वेत्लापलेम गांव में एक लाइसेंस प्राप्त पटाखा इकाई में 28 फरवरी को हुए शक्तिशाली विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई थी जबकि तीन और लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

डॉ. नायक ने कहा कि एक और व्यक्ति की हालत गंभीर है, जबकि पांच लोगों की तबीयत स्थिर है।

भाषा जोहेब माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments