scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशकौशांबी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

कौशांबी में युवक का शव पेड़ से लटका मिला

Text Size:

कौशांबी (उप्र), 20 फरवरी (भाषा) कौशांबी जिले के सराय अकिल थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक का पेड़ से लटकता शव पुलिस ने बरामद किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समर बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पुरखास गांव के पास जंगल में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त कौशांबी के गढ़वा ग्राम निवासी रामबाबू निषाद (36) के रूप में हुई है।

एएसपी ने बताया कि राम बाबू सराय अकिल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गांव स्थित अपने ससुराल में रहता था। उन्होंने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अभी कोई शिकायत नहीं मिली है और जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द सुरभि

सुरभि

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments