गोरखपुर (उप्र) 15 जुलाई (भाषा) गोरखपुर जिले में बस्ती-गोरखपुर डाउन रेलवे ट्रैक पर एक कथित प्रेमी युगल के शवों को क्षत-विक्षत स्थिति में पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने दोनों शवों को बरामद किया। उनके बैग में मोबाइल फोन मिला जिसके जरिये परिजनों को घटना की सूचना दी गई।
खजनी थाना के उपनिरीक्षक राम प्रवेश सिंह ने बताया कि शवों की शिनाख्त खजनी थाना क्षेत्र के सहसी बंगला निवासी रिंकू मौर्य (18) और सहसी निबहिया गांव निवासी अजय चौरसिया (18) के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि दोनों एक ही विद्यालय के छात्र थे और स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि लड़की कक्षा 12वीं और लड़का 11वीं कक्षा का छात्र था और दोनों कथित रूप से एक दूसरे को प्यार करते थे।
सिंह ने बताया कि मिली जानकारी के अनुसार दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार के लोग इसके खिलाफ थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
भाषा सं आनन्द धीरज
धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
