scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशपश्चिमी दिल्ली में दिनदहाड़े हुई सशस्त्र डकैती का मामला सुलझा, तीन गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली में दिनदहाड़े हुई सशस्त्र डकैती का मामला सुलझा, तीन गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल (भाषा) पश्चिमी दिल्ली के हरि नगर इलाके में पुलिस ने दिनदहाड़े हुई सशस्त्र डकैती में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना चार अप्रैल को हुयी थी, जब चाकू से लैस तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक व्यक्ति को लूट लिया। पुलिस ने लूटा हुआ सोने का कड़ा, नकदी और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद किये हैं।

मामला दर्ज करने के बाद एक टीम का गठन किया गया। टीम ने इलाके में और उसके आसपास लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया तथा घटना से पहले और बाद में आरोपी की गतिविधियों पर नज़र रखी।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इसके बाद दिल्ली में कई स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसके परिणामस्वरूप तीन आरोपियों ओम करण उर्फ ​​गोलू (22), अमन राज (35) और कृष उर्फ ​​कृष्णा (19) को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान, आरोपियों ने कथित तौर पर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

अधिकारी ने बताया, ‘अमन राज कई आपराधिक मामलों में संलिप्त पाया गया है, जिनमें डकैती और मारपीट शामिल हैं। आगे की जांच जारी है।’

भाषा तान्या रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments