scorecardresearch
Wednesday, 9 September, 2026
होमदेशओखला में सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत; 4 लोग घायल

ओखला में सिलेंडर ब्लास्ट, एक की मौत; 4 लोग घायल

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 11:55 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट की सूचना मिली. मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए.

Text Size:

नई दिल्ली: दिल्ली के ओखला फेज-1 इलाके में बुधवार सुबह एक कम्युनिटी हॉल के पास सिलेंडर ब्लास्ट होने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए.

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, सुबह 11:55 बजे ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट की सूचना मिली. मौके पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग घायल हुए.

स्थिति को संभालने और राहत-बचाव के लिए दिल्ली फायर सर्विस ने चार फायर टेंडर मौके पर भेजे. घायलों को सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज (CATS) की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया.

ओखला में यह घटना दिल्ली के विवेक विहार में रविवार को हुए एक और सिलेंडर ब्लास्ट के बाद हुई है. विवेक विहार में CBD शाहदरा इलाके के तहत थाने के पीछे स्थित ‘झुग्गी नंबर 11’ में एक छोटा LPG सिलेंडर फट गया था.

उस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे. उनकी पहचान 35 वर्षीय अनिल दास और उनकी 30 वर्षीय पत्नी खुशबू के रूप में हुई थी.

share & View comments