मुंबई, चार मई (भाषा) शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सुप्रीमो शरद पवार की आत्मकथा में उद्धव ठाकरे की आलोचना को बृहस्पतिवार को ‘‘गलत सूचना’’ करार देते हुए उसे खारिज कर दिया और कहा कि ऐसी किताबें दो दिन पढ़ी जाती हैं और फिर उन्हें पुस्तकालयों में रख दिया जाता है।
संजय राउत ने यह भी कहा कि पुस्तक में उद्धव ठाकरे के बारे में जो लिखा गया है, वह जल्द ही उसका जवाब देंगे।
पवार ने अपनी संशोधित आत्मकथा ‘लोक माझे सांगाती’ में लिखा कि यह थाह लेना मुश्किल था कि मुख्यमंत्री के रूप में ठाकरे ने कोविड-19 महामारी के दौरान दक्षिण मुंबई में स्थित मंत्रालय का दो बार दौरा क्यों किया।
संजय राउत ने कहा, ‘‘ यह गलत सूचना है। वह (उद्धव ठाकरे) नियमित रूप से कार्यालय जा रहे थे। कोरोनो वायरस महामारी के दौरान उनकी यात्राओं (मंत्रालय) में कमी आई क्योंकि घर से काम करने के लिए केंद्र सरकार का निर्देश था। ’’
भाषा रवि कांत माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
