scorecardresearch
Wednesday, 25 February, 2026
होमदेशहिमाचल प्रदेश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध, एनडीपीएस मामलों में कुछ कमी

हिमाचल प्रदेश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध, एनडीपीएस मामलों में कुछ कमी

Text Size:

शिमला, दो जनवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश में 2022 में महिलाओं के खिलाफ अपराध और स्वापक औषधि मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) कानून के तहत दर्ज मामलों में मामूली कमी आयी है वहीं भारतीय दंड संहिता और अन्य कानूनों के तहत दर्ज होने वाले मामलों में 220 की वृद्धि हुई है। अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।

हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि 2021 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 1,700 मामले दर्ज किए गए थे जो 2022 में घटकर 1,606 रह गए हैं, वहीं एनडीपीएस कानून के तहत दर्ज मामले 2021 के 1,537 से घटकर 2022 में 1,516 रह गए हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता सहित अन्य कानूनों के तहत 2022 में कुल 19,053 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 2021 (18,833) के मुकाबले ज्यादा हैं।

डीजीपी ने बताया कि अन्य कानूनों के तहत दर्ज मामलों की संख्या इसलिए बढ़ी है क्योंकि आबकारी कानून के तहत 2021 में दर्ज 2,969 मामलों के मुकाबले 2022 में 3,119 मामले दर्ज किए गए हैं, क्योंकि विधानसभा चुनावों के दौरान इसके तहत तमाम मामले दर्ज हुए थे।

उन्होंने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए तमाम कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में 2022 में बलात्कार के और पॉक्सो कानून के तहत कुल 534 मामले दर्ज किए गए हैं जो 2021 में दर्ज 612 के मुकाबले कुछ कम हैं।

भाषा अर्पणा वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments