scorecardresearch
Monday, 20 April, 2026
होमदेशमाकपा सांसद ने केरल में एलपीजी के मामले में पुरी से हस्तक्षेप का आग्रह किया

माकपा सांसद ने केरल में एलपीजी के मामले में पुरी से हस्तक्षेप का आग्रह किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राज्यसभा सदस्य जॉन ब्रिटास ने केरल में रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं को लेकर बुधवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी से हस्तक्षेप करने और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्रदेश में रसोई गैस की कोई कमी न हो।

मंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि केरल में तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) की आपूर्ति और वितरण को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आ रही हैं।

ब्रिटास ने कहा, ‘यदि केरल के लिए वर्तमान में वाणिज्यिक एलपीजी रिफिलिंग को प्रभावित करने वाले प्रतिबंधों के संबंध में उचित छूट या विशेष व्यवस्था कर दी जाए, तो यह उचित रहेगा और इससे राज्य में आवश्यक सेवाओं, खाद्य प्रतिष्ठानों और संस्थागत सुविधाओं का कामकाज निर्बाध बना रहेगा।’’

उनका कहना है कि आपूर्ति शृंखला में अस्थायी व्यवधान का सामान्य घरों और सार्वजनिक जीवन पर दूरगामी परिणाम हो सकता है।

ब्रिटास ने कहा कि मंत्री को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।

भाषा हक हक सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments