scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशधन शोधन मामले में अदालत ने पर्ल्स ग्रुप के पूर्व प्रमुख के दामाद को समन भेजा

धन शोधन मामले में अदालत ने पर्ल्स ग्रुप के पूर्व प्रमुख के दामाद को समन भेजा

Text Size:

नयी दिल्ली, 27 जून (भाषा) दिल्ली की एक अदालत ने 48,000 करोड़ रुपये की कथित पोंजी योजना से जुड़े धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में पर्ल्स समूह के दिवंगत पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह भंगू के दामाद को तलब किया है। इस पोंजी योजना के माध्यम से कई निवेशकों के साथ ठगी हुयी थी।

विशेष न्यायाधीश जगदीश कुमार ने भंगू के दामाद हरसतिंदर पाल सिंह हेयर को 18 जुलाई को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने हेयर को मार्च में गिरफ्तार किया था और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

न्यायाधीश ने नौ जून को हेयर के खिलाफ रिकॉर्ड में प्रथम दृष्टया पर्याप्त सामग्री पाई।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैंने दस्तावेजों और गवाहों के बयानों को ध्यान से पढ़ा है….प्रथम दृष्टया, हरसतिंदर पाल सिंह हेयर और एमबीडी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धन शोधन के अपराध के लिए पर्याप्त सामग्री रिकॉर्ड में है। आरोपी के तौर पर उन्हें तलब करने के लिए पर्याप्त सामग्री है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें 18 जुलाई 2025 को तलब किया जाए।

धन शोधन जांच पर्ल्स एग्रोटेक कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) इंडिया लिमिटेड, पीजीएफ लिमिटेड, भंगू और अन्य के खिलाफ निवेशकों को ठगने के लिए ‘‘धोखाधड़ी’’ वाली निवेश योजनाएं संचालित करने को लेकर केद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है।

भाषा रंजन दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments